अमलनेर(वार्ताहर)"स्वच्छ भारत एवं विश्व शांति यात्रा" के नाम से पांच युवक सायकल से रायगढ़ (छ.ग.) से मुबंई (महाराष्ट्र) तक 1400 कि.मी. का सफर तय कर रहे हैं। हमारी यात्रा रायगढ़ (छ.ग.) से 15 सितंबर 2017 को दोपहर 1 बजे प्रारंभ हुई जिसे हरी झंडी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ने रायगढ़ के हजारों नागरिकों के समक्ष बोईरदादर चौक के जलसा मैरिज गार्डन से दिखाकर हमें रवाना किया। हमारे यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के लोगों को स्वच्छता एवं देश में शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करने के संदर्भ में है साथ ही पर्यावरण, वृक्षारोपण, पॉलिथीन मुक्त भारत के लिए भी संदेश देने का है। यात्रा के दौरान हम इस मार्ग के प्रत्येक गांव और शहरों के पड़ाव पर एक नीम का पौधा भी रोपित करते आ रहे हैं। हमारी यात्रा रायगढ़ से प्रारंभ होकर बरमकेला, सरायपाली, बसना, पटेवा, रायपुर, दुर्ग, देवरी, भंडारा, नागपुर, कारंजा, अमरावती, दर्यापुर, शेगांव होते आज दिनांक 30 सितंबर 2017 को मल्कापुर पहुंची है। हमारी यात्रा के मुबंई पहुंचने की संभावना 7-8 अक्टूबर 2017 है।
"स्वच्छ भारत एवं विश्व शांति यात्रा" में सायकल से यात्रा करने वालों का विवरण इस प्रकार है। 1. अमित सोनी, आ. प्रेम सोनी, उम्र 36, बोईरदादर, रायगढ़ (छ.ग.) 2. मनोज सागर, आ. पालूराम सागर, उम्र 35, सोनूमुड़ा, रायगढ़ (छग) 3. जयदेव मित्रा, आ. सुखमय मित्रा, उम्र 35, बोईरदादर, रायगढ़ (छग) 4. रावेन्द्र पाण्डेय, आ. चंद्रशेखर पाण्डेय, उम्र 23, बोईरदादर, रायगढ़ (छग) 5. गोविंद जय सिंह, आ. किशन चंद जय सिंह, उम्र 45, सिंधी कॉलोनी, रायगढ़ (छग)।
हमारे इस यात्रा में हमारे दो स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा है। 1. सिराजुद्दीन, आ. ताजुद्दीन, उम्र 33, बोईरदादर, रायगढ़ (छग) 2. संतोष वीरगंठिया, आ. पवित्र वीरगंठिया, उम्र 33, बोईरदादर, रायगढ़ (छग)।
आपसे निवेदन है कि अपने बहुमूल्य समय में से कुछ क्षण हमें प्रदान कर "स्वच्छ भारत एवं विश्व शांति यात्रा" को समूहसे भारतवर्ष तक पहुंचायें।